द चंडीगढ़ स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के चालीस हजार खाता धारकों के लिए अच्छी खबर है। बैंक के उपभोक्ताओं को अब लाइन में नहीं लगना पड़ेगा और न फार्म भरने की परेशानी होगी। बैंक इसी महीने से ग्राहकों के लिए एटीएम सुविधा देने की तैयारी में है। यह सुविधा द चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ग्राहकों को देने जा रहा है।
बैंक का अपना स्वयं का एटीएम होगा। इसका ट्रायल भी शुरू हो चुका है। इसके लिए नेशनल पेमेंट कमीशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) से एग्रीमेंट हो चुका है। चंडीगढ़ में इस बैंक की 15 ब्रांच है। ये ब्रांच गांव बडहेड़ी, मलोया, डड्डूमाजरा, खुड्डा लहौरा, मौली जागरां, मनीमाजरा और सेक्टर-22 में है।
बैंक की कुल संपत्ति लगभग चार सौ करोड़ है और 40 हजार खाताधारक हैं। इसका एटीएम एक्सिस बैंक के एटीएम में यूज करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। ग्राहक जितना चाहे उतनी बार एटीएम यूज कर सकते हैं। दूसरे बैंक के एटीएम से यूज करने पर चार्ज होगा।
कोऑपरेटिव बैंक अन्य राज्यों की अपेक्षा बैंक से ली गई लोन की राशि कर्जदार लौटाते हैं। इसका नॉन परफार्मिंग एसेट (एनपीए) अन्य राज्यों जिसमें पंजाब और हरियाणा से बेहतर है। हर साल लगभग बैंक को पांच करोड़ राजस्व का लाभ होता है।
द चंडीगढ़ स्टेट कोआपरेटिव बैंक अपना एटीएम कार्ड जारी करने वाला हे। इस महीने के अंत में यह काम पूरा हो जाएगा। टेस्टिंग जारी है। एनपीसीआई के साथ एग्रीमेंट हो चुका है।
दानिश अशरफ, एमडी, द चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक और एसडीएम ईस्ट चंडीगढ़