फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अतिशय मारिया ने 99.76 परसेंटराइल प्राप्त कर ट्राइसिटी किया टॉप

विज्ञापन
अतिशय 
विज्ञापन
चंडीगढ़। देश के 21 आईआईएम संस्थानों में दाखिले के लिए वीरवार को कॉमन एडमिशन टेस्ट के परिणाम घोषित हुए। पंचकूला के सेक्टर-15 निवासी अतिशय मारिया ने 99.76 परसेंटराइल प्राप्त कर ट्राइसिटी में टॉप किया। पेपर में 113.78 अंक प्राप्त करने वाले अतिशय ने अधिक से अधिक माॅक टेस्ट हल करने और रोजाना तीन से चार घंटे की पढ़ाई को अपनी रणनीति बताया। परीक्षा के दिन नजदीक आने पर डीयू से बीकॉम ऑनर्स कर रहे अतिशय ने रोजाना सात-आठ घंटे पढ़ाई की।सेक्टर- 8 निवासी सिमर माद्रा 99.75 और अमृंदरप्रीत सिंह 99.26 परसेंटाइल प्राप्त कर ट्राइसिटी में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

अब ब्रैंड मैनेजमेंट के बारे में सीखेंगी सिमर
निफ्ट मुंबई से पास आउट सिमर ने बताया वॉयस ऑफ फैशन मैग्जीन में इंटर्नशिप करने पर विभिन्न फैशन ब्रैंड के बारे में जाना और वहां से उनके मैनेजमेंट करने का सोचा। 112.99 अंक प्राप्त करने वाली सिमर ने कहा फैशन के बारे में वह पहले से जानती थीं और अब मैनेजमेंट की पढ़ाई कर ब्रैंड मैनेजमेंट के बारे में सीखेंगी। कैट की तैयारी के लिए सिमर ने रोज चार-पांच घंटे पढ़ाई की और सिलेबस रिवाइज करने पर फोकस रखा। सिमर की अहमदाबाद या बंगलूरू में दाखिला लेने की दिली इच्छा है।
अमृंदरप्रीत ने रोजाना आठ घंटे पढ़ाई को बताया सफलता का मंत्र
पेक से 2022 में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग पास आउट अमृंदरप्रीत सिंह ने 99.88 अंक प्राप्त कर 99.26 परसेंटाइल प्राप्त किए। अमृंदरप्रीत ने बताया कंप्यूटर आधारित कैट परीक्षा देते समय माउस स्क्रॉल करने में उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा, जिस कारण थोड़ा समय नष्ट हुआ। इसके अलावा उन्होंने जितने अंकों का अनुमान लगाया था, उतने आए हैं। अगस्त में कैट की तैयारी शुरू कर अमृंदरप्रीत ने रोजाना आठ घंटे पढ़ाई की और अपनी प्रेरणा पिता बलजीत सिंह को बताया। बलजीत सिंह चंडीगढ़ पुलिस में तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं। अतिशय ने आईआईएम अहमदाबाद या कोलकाता से एमबीए फाइनेंस करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें