चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी 97वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। पंजाब राजभवन में आयोजित समारोह में पुरोहित और राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि भेंट की।
पुरोहित ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की देश के प्रति समर्पण और सेवा की भावना हम सभी लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगी। अटल बिहारी वाजपेयी एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय नेता, उत्कृष्ट राजनेता, निस्वार्थ सामाजिक कार्यकर्ता और एक विशिष्ट वक्ता थे, जिन्होंने वैचारिक सिद्धांतों पर आधारित राजनीति के साथ भारत में सुशासन की मिसाल कायम की।
पुरोहित ने कहा कि उनके करिअर की खूबी यह रही कि लगभग 50 वर्षों के वाजपेयी के राजनीतिक जीवन में उनकी कभी किसी ने कोई कटु आलोचना नहीं की। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाना और इस उद्देश्य के लिए खुद को फिर से समर्पित करना, इस महान नेता को सच्ची श्रद्धांजलि है।