फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आधी रात को भूसे के ओवरलोड ट्रकों के कब्जे में होता है हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
आधी रात को भूसे के ओवरलोड ट्रकों के कब्जे में होता है हाईवे5-6 ट्रकों का काफिला घेर लेता है सड़क, न रिफ्लेक्टर न चेतावनी बोर्ड पीछे लगती हैं वाहनों की कतारें, हादसे का खतरा
विज्ञापन

सड़क पर गिरता भूसा दोपहिया चालकों के लिए बना मुसीबत, ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग नहीं देता है कोई ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। आधी रात होते ही डेराबस्सी हाईवे पर भूसे से लदे ओवरलोड ट्रकों का कब्जा हो जाता है। 5-6 ट्रकों का काफिला एक साथ सड़क पर उतरता है और पूरी सड़क घेरकर चलता है। इनके पीछे चलने वाले वाहन चालकों को न आगे निकलने की जगह मिलती है और न सुरक्षित दूरी बनाए रखने का विकल्प। ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आने वाले वाहन से टक्कर का खतरा रहता है, जबकि पीछे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। हैरानी यह है कि इन ट्रकों पर न पर्याप्त रिफ्लेक्टर हैं, न चेतावनी बोर्ड। भूसा इतना ऊंचा लदा होता है कि पीछे की नंबर प्लेट तक दिखाई नहीं देती। चलते ट्रकों से सड़क पर गिरता भूसा दोपहिया वाहन चालकों के लिए फिसलने और संतुलन बिगड़ने का खतरा पैदा कर रहा है। चंडीगढ़ से देर रात तीन बजे अंबाला जा रहे कार चालक नवीन कुमार, नरेंद्र और कुलविंदर ने बताया कि यह रोज का काम है। वह आए दिन इस समस्या से जूझते हैं।

ओवरटेक करें तो सामने से टक्कर का खतरा, पीछे ट्रकों का दबाव
एक साथ 5-6 ट्रकों के सड़क घेरकर चलने से कार और अन्य वाहन इनके पीछे फंस जाते हैं। जल्द निकलने की कोशिश में चालक को दूसरी लेन में जाना पड़ता है। ऐसे में सामने से आने वाला वाहन दिखाई देने पर अचानक ब्रेक लगाने या वापस अपनी लेन में आने की स्थिति बनती है। रात में दृश्यता कम होने से खतरा और बढ़ जाता है। दोपहिया चालकों के लिए इन ट्रकों के किनारे से निकलना भी जोखिम भरा है।
विज्ञापन


सड़क पर बिखरता भूसा, बाइक चालकों की जान पर आफत
चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर डेराबस्सी से पहले हाईवे संकरा हो जाता है। ओवरलोड ट्रकों से भूसा लगातार सड़क पर गिरता रहता है। पीछे चल रहे बाइक और स्कूटर चालकों को इससे बचने के लिए अचानक दिशा बदलनी पड़ती है। इससे संतुलन बिगड़ने और पीछे से आ रहे वाहनों की चपेट में आने का खतरा रहता है। बिना रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड के ट्रकों को अंधेरे में पहचानना भी मुश्किल है। ऊपर से ढका भूसा और छिपी नंबर प्लेट वाहनों की पहचान और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

रात में चेकिंग कहां, जिम्मेदार विभाग क्यों मौन?
ओवरलोडिंग पर कार्रवाई परिवहन विभाग की जिम्मेदारी है, जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच और कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस के दायरे में आती है। सवाल यह है कि रोजाना रात में गुजरने वाले इन ट्रकों की जांच क्यों नहीं होती?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें