फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा का सत्र आज से

Sun, 02 Nov 2014 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद यह सदन का पहला सत्र होगा, जिसमें भाजपा विधायक पूर्ण बहुमत के साथ सदन में सत्ता पक्ष की सीटों पर बैठेंगे।
विज्ञापन


हरियाणा में अभी तक भाजपा ने दूसरे दलों की सरकार बनवाने का काम किया है। ऐसा पहली बार है कि भाजपा की सरकार अपने अकेले दम पर बनी है, जबकि दस साल से सत्ता सुख भोग रही कांग्रेस को विपक्ष की ओर बैठना होगा।

नई विधानसभा में सभी सदस्य शपथ ग्रहण करेंगे। इसमें प्रोटेम स्पीकर के तौर पर डॉ. रघुबीर कादियान का चुनाव हो चुका है। विधायकों की ओर से विधानसभा के किसी वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर के तौर पर चुना जाता है। इसका कार्य शपथ दिलवाना होता है। यह स्पीकर किसी भी दल का वरिष्ठ सदस्य हो सकता है। सोमवार को ही नए स्पीकर का चुनाव भी होगा।
विज्ञापन


सदन के पहले दिन वित्तीय पूर्व अनुमान पास हो सकते हैं। इनेलो, कांग्रेस और भाजपा की विधायक दल की बैठकें भी कल होंगी। विपक्ष का रवैया पहले सदन के दिन परिचयात्मक रहेगा।

इनेलो विधायक दल के नेता के तौर पर अभय चौटाला को पहले ही चुन चुकी है। भाजपा विधायक दल के नेता मनोहर लाल खट्टर चुने जा चुके हैं। कांग्रेस विधायक दल के नेता का चुनाव आज होगा। इसमें रणदीप सिंह सुरजेवाला, गीता भुक्कल और किरण चौधरी के नाम पर चर्चा है।

तीनों ही कांग्रेस के तेजतर्रार नेता रहे हैं। इसमें रणदीप सुरजेवाला को पिछली विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री के तौर अच्छा अनुभव रहा है। गीता भुक्कल और किरण चौधरी भी प्रश्नकाल में विपक्ष के तीखे सवालों का जवाब देती रही हैं।

हालांकि, पहले दिन विपक्ष का रवैया परिचयात्मक होगा। पहले दिन शपथ ग्रहण होगी। उसके बाद चार नवंबर को अभिभाषण और 5 नवंबर को धन्यवाद प्रस्ताव होगा। पांच नवंबर को ही कैबिनेट की बैठक भी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें