फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एएसआई की मौत, ईवीएम की सुरक्षा में था तैनात

Sun, 15 Mar 2020 08:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट ( पंजाब)
विज्ञापन
मृतक एएसआई की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लमीनी के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने स्ट्रांग रूम में रखी इलेक्ट्रॉनिक्स वोटिंग मशीन (ईवीएम) की सुरक्षा में तैनात एएसआई की खुद की एसएलआर से संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय एएसआई जोगिंद्र पाल के तौर पर हुई है। मृतक एएसआई गांवबेगोवाल का निवासी था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


एएसआई जोगिंद्र पाल के साथ हेड कांस्टेबल सतनाम सिंह भी डयू्टी पर था। जब घटना घटी सतनाम सिंह खाना खाने के लिए गया था। खाना खाने के बाद सतनाम सिंह लौटा तो जोगिंद्र पाल की खून से सनी लाश पड़ी थी। इसके बाद उसने थाना नंबर एक एसएचओ और डीएसपी सिटी राजिंद्र मंहास को सूचित किया। इस पर डीएसपी सिटी राजेंद्र मंहास, डीएसपी (देहात) मनिंद्र पाल सिंह और थाना-1 प्रभारी मनदीप समेत पुलिस पार्टी पहुंची। 

गोली जोगिंद्र पाल की ठोड़ी से होते हुए सिर को चीकर बाहर निकल गई थी। पुलिस ने मौके पर साक्ष्य जुटा कर लाश को सिविल अस्पताल में पहुंचाया और एएसआई के परिवार वालों को सूचित किया। एएसआई ने गोली क्यों मारी और इसके पीछे क्या कारण है, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। डीएसपी राजेंद्र मंहास का कहना है कि जांच जारी है, साक्ष्य जुटाए गए हैं। 
विज्ञापन


15 दिन पहले भी इन्हीं हालातों में हुई थी एएसआई की मौत
उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को माडल टाउन स्थित गुरु नानक पार्क में पीसीआर में तैनात एएसआई परमवीर सैनी की भी अपनी ही एके 47 राइफल की गोली लगने से मौत हो गई थी। हादसे के वक्त उसका भी साथी वहां नहीं था और गोली ठोड़ी के निचली साइड से चली और सिर के आर-पार हो गई थी। परमवीर सैनी बैंक कालोनी सुंदर नगर का रहने वाला था। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें