फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muktsar News: जनसभा में अश्वनी शर्मा आप पर बरसे, कहा- सूबे में कानून-व्यवस्था के हालत खराब

Tue, 18 Oct 2022 05:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

अश्वनी शर्मा ने पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि भाजपा के खिलाफ विपक्षी दल दुष्प्रचार कर रहे हैं। मगर भाजपा ने हमेशा भाईचारक सांझ व एकता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पंजाब व सिखों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते अश्वनी शर्मा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था के हालात काफी खराब हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार हर फ्रंट पर फेल साबित हुई है। सूबे में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर होती जा रही है। अश्वनी शर्मा ने ये बात मुक्तसर के गांव थांदेवाला में एक जनसभा में कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को सब्जबाग दिखाकर वोट बटोरकर सरकार तो बना ली मगर महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने समेत अनेक वादे अभी तक पूरे नहीं हो सके हैं। भाजपा की उपलब्धियों का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ विपक्षी दल दुष्प्रचार कर रहे हैं, मगर भाजपा ने हमेशा भाईचारक सांझ व एकता का संदेश दिया है। 

केंद्र की मोदी सरकार ने पंजाब व सिखों के पक्ष में ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। इससे पूर्व अश्वनी शर्मा ने श्रीराम भवन में देवभूमि हरिद्वार के अनंत श्री विभूषण 1008 महामंडलेश्वर स्वामी कमलानंद गिरि जी महाराज से आशीर्वाद लिया। स्वामी जी महाराज ने अश्वनी शर्मा को प्रसाद भेंट किया। वे मंदिर में नतमस्तक भी हुए। इस मौके पर स्वामी सुशांतानंद महाराज के अलावा भाजपा महासचिव दयाल दास सोढ़ी, जिला अध्यक्ष राजेश गोरा पठेला, पंजाब राइस इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण बिंटा, नगर काउंसिल अध्यक्ष कृष्ण कुमार शम्मी तेरिया, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हंसराज दाबड़ा, रमन जैन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें