दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के दिल्ली से आए स्वामी विशालानंद महाराज ने कहा कि आशुतोष महाराज गहन समाधि में हैं और वे समाधि से जरूर वापस आएंगे। यह कोई नहीं जानता कि वे कब लौटेंगे। उन्होंने बताया कि रिव्यू पिटीशन का पूरा मसौदा तैयार है। एक-दो दिन में डबल बैंच के लिए अपील दायर कर दी जाएगी।
स्वामी विशालानंद ने बताया कि डेरे में किसी भी बाहर के व्यक्ति को सिक्योरिटी पर नहीं लगाया गया है। ये डेरे के सेवादार हैं और डेरे में लंबे समय से सेवादार सिक्योरिटी की सेवा करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिव्य ज्योति जागृति संस्थान में 15 दिसंबर को भंडारा किया जा रहा है। डेरे में हर रविवार को तो समागम होता है लेकिन हर दूसरे रविवार को विशाल भंडारा होता है।
उन्होंने संस्थान में हथियार होने की बात से भी इंकार किया। उन्होंने बताया कि डेरे में सिर्फ दो लाइसेंसी हथियार हैं वह भी कई साल पुराने। डेरे को धमकियां मिलती रही हैं। आशुतोष महाराज पर हमले की योजना को भी कई बार विफल किया जा चुका है इसलिए डेरे व महाराज की सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण है।