फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक तंवर के लिए इम्तहान हैं लोकसभा चुनाव

Thu, 03 Apr 2014 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष की सीट तक पहुंचे युवा नेता डॉ. अशोक तंवर के लिए यह चुनाव अग्निपरीक्षा साबित होगा।
विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बहुत भरोसे से उन्हें मैदान में उतारा है। इस लोकसभा चुनाव में तंवर को अपनी सीट के साथ अन्य सीटों पर भी कांग्रेस की नैया पार लगानी होगी।

वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की लहर थी। राहुल के करीबी होने के कारण सिरसा के लोगों ने तंवर को हाथों हाथ स्वीकार किया था, लेकिन इस बार चुनौती यह है कि गोपाल कांडा पार्टी से दूरी बना चुके हैं। हालांकि पूर्व मंत्री लक्ष्मण दास अरोड़ा की बेटी और दामाद को मनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं तंवर के साथ गए थे।
विज्ञापन


सिरसा के रण में इनेलो के चरणजीत सिंह भी मजबूत प्रत्याशी हैं। चौटाला परिवार ने उनके प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। जबकि पाला बदलने में माहिर डॉ. सुशील इंदौरा हजकां के टिकट से मैदान में हैं। इंदौरा को मोदी की लहर का सहारा है। इन परिस्थितियों में यदि कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करती है तो तंवर का कद बढ़ना स्वाभाविक है। विकास के मामले में तंवर का दावा है कि सिरसा के इतिहास में इतना विकास कभी नहीं हुआ, जितना उन्होंने करवाया है।
विज्ञापन


हालांकि तंवर के लिए दूसरी सीटों पर प्रचार के लिए निकल पाना मुश्किल हो रहा है, लेकिन प्रदेश भर में तंवर से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं को उन्होंने सभी चीजों से ऊपर उठकर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार का संदेश दे दिया है। कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर हुआ तो कार्यकर्ताओं को इसका इनाम चुनाव के बाद हासिल होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें