सदन से अनुपस्थित रहे कांग्रेस विधायक दल
- फोटो : amarujala
हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी नेता अशोक काका की हत्या से कांग्रेसियों में आक्रोश है। वारदात के बाद रोहतक में मीडिया से मुखातिब हुड्डा ने पुलिस-प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर 3 दिन में काका के हत्यारे न पकड़े गए तो वे आंदोलन की राह पकड़ लेंगे। पार्टी हरियाणा बंद का ऐलान भी कर सकती है।
कलकल से रिश्तेदारी के सवाल पर हुड्डा बोले- मेरी रिश्तेदारी कैप्टन से है न कि कलकल से। वहीं, झज्जर में पूर्व मुख्यमंत्री से कैबिनेट मंत्री का दर्जा वापिस लेने के सवाल पर हुड्डा ने साधी चुप्प साध ली। हालांकि भाजपा सरकार के खिलाफ हुड्डा ने कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने बीजेपी सरकार को दोषारोपण की सरकार बताया हुए कहा कि बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था ठप है।