फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: पंचकूला में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, एक महिला बेहोश हुई

Mon, 25 Sep 2023 02:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)

सार

दोपहर करीब 2:00 बजे अपनी गिरफ्तारी देने सभी आशा कार्यकर्ता डीसी कार्यालय के बाहर पहुंचीं। आशा कार्यकर्ता जैसे ही अंदर जाने लगीं तो उन्हें पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई। आशा कार्यकर्ताओं के संगठन की प्रधान सुमन लता ने बताया कि एक पुलिसकर्मी ने उनके पेट में डंडा मारा है। इससे वह नीचे गिर गईं।
विज्ञापन
पंचकूला में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (दिनेश भारद्वाज)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पंचकूला में सोमवार को अपनी मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता सेक्टर-एक स्थित डीसी कार्यालय परिसर में जुटीं और वहां पर रोष प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानेगी तब तक रोष प्रदर्शन किया जाएगा। 

विज्ञापन




दोपहर करीब 2:00 बजे अपनी गिरफ्तारी देने सभी आशा कार्यकर्ता डीसी कार्यालय के बाहर पहुंचीं। आशा कार्यकर्ता जैसे ही अंदर जाने लगीं तो उन्हें पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की हुई। आशा कार्यकर्ताओं के संगठन की प्रधान सुमन लता ने बताया कि एक पुलिसकर्मी ने उनके पेट में डंडा मारा है। इससे वह नीचे गिर गईं। इसके बाद सभी आशा कार्यकर्ताओं ने डीसी ऑफिस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। 

ये हैं मांगें

  • सभी आशा कार्यकर्ताओं को पक्का करने की मांग
  • सभी को न्यूनतम वेतन 26000 लागू किया जाए
  • आशा कार्यकर्ताओं का शोषण बंद हो
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें