फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी का असर : बेटी की शादी के लिए नहीं मिली करेंसी तो मां ने दी जान

Sat, 26 Nov 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
शादी से पहले मां ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन दिन बाद घर में होने वाली अपनी बेटी की शादी के लिए नए नोटों का इंतजाम न होने से परेशान होकर शुक्रवार को जैतो में एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी। मृतका की पहचान जैतो के बस स्टैंड के पास रहने वाली इकबाल कौर (58) पत्नी सुरिंदर सिंह रामगढ़िया के रूप में हुई। 
विज्ञापन


रेलवे पुलिस ने मृतका के शव को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है। रेलवे पुलिस फरीदकोट को दिए बयान में मृतका के बेटे इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उसकी बहन राजवीर कौर का 28 नवंबर को विवाह रखा हुआ है, लेकिन कुछ दिन पहले ही 1000-500 के नोट बंद होने की वजह से उनका परिवार मुश्किल में फंसा हुआ था। 

सरकार की तरफ से शादी के लिए ढाई लाख रुपये तक निकालने का एलान भी हुआ लेकिन कई बैंकों के चक्कर काटने के बावजूद उन्हें किसी भी बैंक से नए नोट नहीं मिल पाए। शादी सिर पर होने के बावजूद रुपयों का इंतजाम न होने के चलते उसकी माता काफी परेशान रहने लगी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह वह घर से गुरुद्वारा साहिब के लिए निकली और उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास फिरोजपुर से दिल्ली की तरफ जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मामले की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। 

परिवार के अनुसार इकबाल कौर पिछले कुछ समय से बीमार भी थी और उसका बठिंडा के एक निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। मृतका अपने पीछे पति, दो लड़के व दो लड़कियों को छोड़ गई है। रेलवे पुलिस फरीदकोट की एएसआई जसवीर कौर ने बताया कि पुलिस ने बेटों के ब्यान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई की है और शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों के हवाले कर दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें