आर्य समाज पिंजौर का 36 वां वार्षिकोत्सव आज से आर्य समाज मंदिर में मनाया जाएगा। संयोजक चौधरी धर्मपाल आर्य ने बताया कि सुबह 7:30 से 9 बजे तक वीरेंद्र आर्य यज्ञ करेंगे। उसके बाद दर्शन लाल बंसल ध्वजारोहण करेंगे।
प्रताप आर्य और सुखदेव आर्य सुबह 9:30 से 10:30 तक भजन एवं प्रवचन करेंगे, जबकि इसके बाद डा. धीरज कुमार आर्य प्रचवन देंगे। 3 मई को भी यज्ञ, भजन और प्रचवन होगा।
4 मई को वार्षिकोत्सव का अंतिम दिन होगा। दोपहर एक बजे ऋषि लंगर का आयोजन वार्ड-5 के पार्षद कृष्ण लांबा के सौजन्य से किया जाएगा।