फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगेंद्र से पहले 'आप' के केजरीवाल आएंगे पंजाब

Wed, 06 May 2015 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले कि योगेंद्र यादव पंजाब के किले में सेंध लगाएं, अरविंद केजरीवाल अपना गढ़ बचाने पंजाब आएंगे। आम आदमी पार्टी की बेईमान भगाओ, पंजाब बचाओ यात्रा 15 मई से शुरू हो रही है। 23 मई को इसके समापन पर राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी का दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा आधार पंजाब में है, इसलिए पार्टी के दोनों गुटों का फोकस भी सूबे पर ही है। योगेंद्र ने आप में सेंध लगाने के लिए गुड़गांव की तर्ज पर 24 मई को लुधियाना में स्वराज संवाद रखा है, जिसकी तैयारी के लिए प्रशांत भूषण तीन मई को मीटिंग कर चुके हैं।

उससे एक दिन पहले ही केजरीवाल पंजाब आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि पहले यात्रा 15-30 मई तक चलनी थी, लेकिन योगेंद्र के स्वराज संवाद को देखते हुए खास रणनीति के तहत इसे 23 को ही खत्म करने का फैसला किया गया। ताकि योगेंद्र के आने से पहले केजरीवाल फैक्टर से वॉलंटियर्स को जोड़े रखा जा सके। बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने मोहाली स्थित सूबा दफ्तर में प्रदेश इकाई के साथ मीटिंग कर यात्रा की रूपरेखा तय की।
विज्ञापन


संजय ने मीडिया से दूरी बनाई, लेकिन राज्य संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर ने बताया कि यात्रा 15 मई को जलियांवाला बाग, अमृतसर से शुरू होगी। वाहनों पर पार्टी नेता और वॉलंटियर सभी 22 जिले कवर करेंगे। इस दौरान रैलियां, मीटिंग की जाएंगी। पार्टी पंजाब के मौजूदा हालात के बारे में लोगों को जागरूक करेगी। जिनमें ट्रांसपोर्ट, नशे, वीआईपी कल्चर आदि शामिल हैं।

हालांकि छोटेपुर ने मीडिया से बातचीत में यही कहा कि केजरीवाल जल्द आएंगे। लेकिन जिला संयोजकों की मीटिंग में साफ कर दिया गया कि अरविंद यात्रा के समापन पर रैली को संबोधित करेंगे। अभी यह तय नहीं हो सका है कि अरविंद की रैली कहां होगी।

नहीं चलेगा समानांतर संगठन: संजय
आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह को पंजाब, हिमाचल और उत्तर प्रदेश का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। संजय सिंह ने सभी जिला संयोजकों के साथ बैठक की। फीडबैक लेने के बाद उन्होंने साफ कर दिया कि कहीं भी समानांतर संगठन नहीं चलेगा। सूबे और जिलों में पार्टी का कामकाज संयोजक देखेंगे। सांसद अपना काम करेंगे।

सांसदों के पत्र पर समानांतर संगठन नहीं चलाया जाएगा। उन्होंने सभी जिलों से मिशन विस्तार के बारे में फीडबैक लिया। बूथ स्तरीय कमेटियों का करीब 75 प्रतिशत काम हो चुका है। सभी को जून के पहले हफ्ते तक सारी कमेटियां गठित करने को कहा गया। जिला संयोजकों को निर्देश दिए गए कि विधानसभा चुनाव 2017 की तैयारी में जुटें। इस यात्रा के बाद पार्टी और कार्यक्रम लाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें