अरविंद केजरीवाल के रोड शो की परमिशन सुबह नौ से दोपहर साढ़े 12 बजे तक थी। इस समयावधि में ‘आप’ की योजना थी कि वे पूरे शहर को कवर कर लेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
दरअसल एक तो काफिला काफी बढ़ गया और समय भी ज्यादा लग रहा था। अरविंद केजरीवाल का खुड्डा लाहौरा में लोगों को संबोधित करने का कार्यक्रम था, लेकिन वे कर नहीं पाए। कुछ वालंटियर पीजीआई के सामने भी खड़े थे, लेकिन बाद में उन्हें सेक्टर-15 बुला लिया गया।
इसके बाद कालोनी नंबर चार में भी लोगों के संबोधित करने का कार्यक्रम था, वहां वे कुछ ही देर रुक पाए। इसी तरह उनका धनास पुनर्वास कालोनी में भी जाने का कार्यक्रम था, लेकिन पुलिस ने ज्यादा गाड़ी ले जाने से मना कर दिया। इस पर केजरीवाल बाहर से ही लोगों को संबोधित करके आगे बढ़ गए।