फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना पहुंचे अरविंद केजरीवाल: बोले- निर्णय पंजाब के कारोबारी लेंगे, लागू हमारी सरकार करेगी

Wed, 29 Sep 2021 02:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अरविंद केजरीवाल का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पंजाब कांग्रेस में उथल पुथल मची हुई है। ऐसे में उनके दौरे पर सभी की नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन
पंजाब दौरे पर पहुंचे अरविंद केजरीवाल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को लुधियाना में कारोबारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। इसके बाद उन्होंने पंजाब के कारोबारियों से पांच वादे किए। इसमें कारोबारियों को 24 घंटे सस्ती बिजली, 24 घंटे हेल्पलाइन, कारोबारियों की तरफ से लिए गए निर्णयों को सरकार की तरफ से लागू करने, इंस्पेक्टर राज और गुंडा टैक्स को खत्म करने व सरकार से किसी भी काम को करवाने के लिए अलग से हेल्पलाइन जारी करना शामिल है। इनके आधार पर पंजाब को सत्ता में आते ही विश्व में नंबर वन बनाने की बात कही। 

विज्ञापन


बैठक में शामिल कारोबारियों ने साफ कहा कि कई दशकों से 90 फीसदी समस्याएं वही हैं, इस पर केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार के आने के बाद पहल के आधार पर कारोबारियों की समस्याएं खत्म की जाएंगी। कारोबारियों की समस्याएं सुनने के बाद केजरीवाल ने कहा कि वह कारोबारियों को सरकार का भागीदार बनाने के लिए उन्हें आमंत्रित करने आए हैं। हालांकि हर जगह यही बात होती है कि व्यापारी सिर्फ भाजपा का वोट बैंक है लेकिन दिल्ली में इस भ्रम को दूर किया जा चुका है। 

यह भी पढ़ें - पंजाब: चन्नी कैबिनेट में नहीं चली तो सिद्धू ने दिया इस्तीफा, प्रधान पद छोड़ा, बोले- पार्टी एजेंडे से समझौता नहीं कर सकता 
विज्ञापन


उन्होंने कारोबारियों को लुभाते हुए पांच वादे किए। केजरीवाल ने कहा कि सबसे पहले पंजाब के कारोबारियों को 24 घंटे सस्ती बिजली दी जाएगी। उन्हें किसी पावर कट का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं पंजाब में कारोबारियों से संबंधित कोई भी नीति या निर्णय कारोबारी खुद लेंगे, उनकी सरकार सिर्फ उन्हें लागू करेगी। क्योंकि पंजाब में अब तक कारोबारियों को ऐसा सम्मान नहीं मिला है। 

विज्ञापन

पंजाब के कारोबारी इस समय इंस्पेक्टर राज से परेशान हैं, यहां तक विधायक और अफसर भी उन्हें धमकाकर वसूली करते हैं। उनकी सरकार के सत्ता में आने पर ऐसा कुछ नहीं होगा। पंजाब के किसी कारोबारी को किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी, उनकी सरकार एक हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी। कारोबारी सिर्फ उस हेल्पलाइन पर एक फोन करेगा, उसकी समस्या का समाधान घर बैठे किया जाएगा। 

पंजाब में कानून-व्यवस्था को सुधारा जाएगा
पंजाब में कानून-व्यवस्था के जिस तरह के हालात हैं, हर कारोबारी डर के माहौल में जी रहा है। सत्ता में आने के बाद सबसे पहले पंजाब में कानून-व्यवस्था को सुधारा जाएगा, ताकि हर कोई बिना किसी डर के काम कर सके। इसके अलावा उनकी सरकार एक और हेल्पलाइन नंबर जारी करेगी। 

अगर किसी कारोबारी या आम व्यक्ति को कोई काम है तो वह सिर्फ इस हेल्पलाइन पर फोन करेगा। हेल्पलाइन पर बैठा व्यक्ति सिर्फ इतना पूछेगा का वह फ्री कब होंगे। चाहे व्यक्ति रात को 10 बजे फ्री क्यों न हो, संबंधित विभाग का कर्मचारी रात के समय जाकर भी उसका काम पूरा करेगा। दिल्ली में बीते दो साल से यह सेवा चल रही है। इस मौके पर सांसद भगवंत मान, हरपाल चीमा, यूसीपीएमए प्रधान डीएस चावला, सीआईसीयू प्रधान उपकार सिंह आहूजा, होटल एसोसिएशन प्रधान अमरवीर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें