फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ऐसे बैठ कर केजरीवाल को करना पड़ा भीड़ का इंतजार...

Sat, 10 Dec 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
भीड़ जुटने का इंतजार करते रहे केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार रात ही सर्किट हाउस पहुंच गए थे। शनिवार सुबह 11 बजे आदमपुर की दाना मंडी में उन्हें रैली को संबोधित करना था लेकिन भीड़ न जुटने के कारण वह सर्किट हाउस में बैठे भीड़ बढ़ने का इंतजार करते रहे। करीब दो बजे वह रैली स्थल पर पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल ने पुुराना राग ही सुनाया और भाषणबाजी कर चले गए।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि 15 सालों से अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश के लोगों को मूर्ख बनाकर अपना उल्लू सीधा किया है। कैप्टन और बादल दोनों मिले हुए हैं। उन्होंने दिल्ली में अपनी सरकारी नीतियों काहवाला देते हुए कहा की उनकी सरकार आने के बाद सरकारी स्कूलों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति आई है और भ्रष्टाचार ख़त्म हुआ है। वहां जैसी तमाम व्यवस्था वह पंजाब में करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

केजरीवाल ने कहा कि बादलों व कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिल्ली में मुलाकात करके कैप्टन को आगे करने का समझौता कर लिया है। जानबूझ कर कमजोर प्रत्याशी दिए जा रहे हैं। यहां तक कि कैप्टन  अमरिंदर के होर्डिंग बैनर भी बादल स्पांसर कर रहे हैं। केजरीवाल ने चुनौती दी कि कैप्टन उनके विरुद्ध केस करें। वह सिद्ध कर देंगे कि कैप्टन ने पंजाब को लूटकर किस प्रकार विदेशों में काला धन जमा करवाया। उन्होंने कहा कि काले धन के नाम पर आम लोगों को पंक्तियों में खड़े करने वाले वाले नरेंद्र मोदी, कैप्टन पर कार्रवाई क्यों नहीं करते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्टन और बादल के खिलाफ दिखाए तीखे तेवर

भीड़ जुटने का इंतजार करते रहे केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि कैप्टन ने मजीठिया को बचाया था और बदले में बादलों ने कैप्टन पर घोटालों के केस वापस ले लिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दलितों के अधिकारों व मान-सम्मान को बहाल करेगी। दलित समाज के प्रतिनिधि को उप मुख्यमंत्री बनाकर सुखबीर सिंह बादल की कुर्सी पर बैठाया जाएगा। दलितों को 400 यूनिट बिजली और गैस कनेक्शन मुफ्त दिए जाएंगे, आटा-दाल स्कीम को बढ़ाया जाएगा और 25 लाख नौकरियों के अवसर प्रदान किए जाएंगे। 

इस दौरान आम आदमी पाटी के पंजाब संयोजक गुरप्रीत सिंह वड़ैच (घुग्गी) के अलावा आदमपुर से प्रत्याशी हंसराज राणा, करतारपुर से प्रत्याशी चंदन ग्रेवाल, जालंधर छावनी से प्रत्याशी एचएस वालिया, जालंधर-पश्चिमी से प्रत्याशी दर्शन भगत, जालंधर केंद्रीय से प्रत्याशी डॉ. संजीव शर्मा, जालंधर उत्तरी से प्रत्याशी गुलशन शर्मा, जालंधर जोन के कोआर्डिनेटर सुखदीप सिंह अतरा मौजूद थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें