फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पंजाब में इंडिया गठबंधन को केजरीवाल ने दिया झटका, सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान

Sun, 11 Feb 2024 10:49 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात बन नहीं रही है। अब आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सभी सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। इसी महीने के अंत में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी हो जाएगी। आप ने चंडीगढ़ में भी अपना उम्मीदवार उतारने की बात कही है।
विज्ञापन
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में घर-घर मुफ्त राशन योजना की शुरुआत करने लुधियाना के खन्ना पहुंचे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका दिया है। केजरीवाल ने इंडिया गठबंधन से अलग होकर न केवल पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया बल्कि चंडीगढ़ की लोकसभा सीट पर भी अपना उम्मीदवार उतारने की घोषणा की। चंडीगढ़ में आप और कांग्रेस ने मेयर चुनाव में गठबंधन किया था।

विज्ञापन


केजरीवाल के इस एलान के बाद तस्वीर साफ हो गई है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के पाला बदलने और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तेवर दिखाने बाद अब आम आदमी पार्टी भी पंजाब में अकेले दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। पंजाब के समराला में रविवार को होने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली से एक दिन पहले आप ने अकेले चुनाव लड़ने का औपचारिक एलान कर बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। हालांकि पंजाब कांग्रेस के अधिकतर नेता भी शुरू से ही अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रहे थे। अब देखना होगा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ती है या गठबंधन का हिस्सा होगी।

हालांकि, अरविंद केजरीवाल से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात कही थी। अब केजरीवाल के एलान से स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है। केजरीवाल ने कहा कि आप चंडीगढ़ और पंजाब की सभी 14 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास बनाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि दो महीने बाद लोकसभा चुनाव है और 15 दिन के अंदर आप के उम्मीदवार घोषित कर दिए जाएंगे। पंजाब के लोगों ने जैसा इतिहास 2022 में बनाया था, वैसा ही 2024 में भी बना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें