आप आदमी पार्टी काम की राजनीति करती है। जाति या नफरत की राजनीतति नहीं करती। लुधियाना की शान को वापस लाना है। दिल करता है कि मैं फिर से पड़ने लगूं। हम तो बोरी लेकर स्कूल जाते थे लेकिन यहां बच्चों का लक्ष्य तय है कि क्या बनना है? अभिभावकों ने कहा कि निजी स्कूलों में हमें दिखाया जाता है लेकिन होता कुछ नहीं। शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने इसे लेकर काफी मेहनत की है।
आम आदमी पार्टी ने चुनावों में गारंटियां दी थीं, उनको पूरा कर रहे हैं। पिछले दिनों होटल सुखविलास बनाने में फंड का दुरपयोग किया गया। ऐसे कई घोटाले हैं। सभी का पर्दाफाश किया जाएगा और यह पैसा जनता के उत्थान में लगाया जाएगा। अब विपक्षी भी संकल्प पत्र की बजाय गारंटी दे रहे हैं। साफ है कि वे भी हमारे पीछे लगे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में शानदार सरकारी स्कूल बन रहे हैं। पंजाब सरकार बेस्ट शिक्षा दे रही है। इन स्कूलों में दाखिला लेने के लिए एक लाख बच्चों ने टेस्ट दिया था और 8200 बच्चों का दाखिला हुआ। सूबे में दो सीएम सरकारी सरकारी स्कूलों में जा रहे हैं। सुविधाएं दे रहे हैं, क्योंकि शिक्षा एवं सेहत हमारी प्राथमिकता है।
अब आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के बच्चों के परिवारों के सपने पूरे होंगे। शिक्षा से देश की गरीबी दूर की जा सकती है। सूबे के हर कोने में मोहल्ला क्लीनिक खोल दिए हैं। राजनीतिक दल कहते थे कि पैसा नहीं है लेकिन हमने नहीं कहा कि पैसा नहीं है। पंजाब में शानदार सेहत व शिक्षा की सुविधा दे रहे हैं।
केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार तंग कर रही है। दिल्ली में तो मैं देख रहा हूं लेकिन सूबे में अकेले भगवंत मान लड़ रहे हैं। कभी राज्यपाल दबाव बना रहे हैं तो कभी केंद्र। केंद्र सरकार पंजाब के आठ हजार करोड़ लेकर बैठी है। अगप वे मिलते तो लोगों को और सुविधाएं देते। केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह विधानसभा चुनाव में पंजाब की जनता ने 117 में से 92 सीट का आशीर्वाद दिया तो उसी तरह लोकसभा चुनाव में 13 सीट का आशीर्वाद देना। इससे केंद्र से लड़ने के लिए मान को 13 हाथ और मिल जाएंगे।