फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के 24 घंटे बाद सामने आए जेटली

Sun, 18 May 2014 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह से चुनाव हारे भाजपा के दिग्गज नेता आज मीडिया के रूबरू हुए।
विज्ञापन


अरुण जेटली ने कहा कि गुरुनगरी के लोगों से मिले प्यार और आशीर्वाद के वे दिल से आभारी हैं। वे लोगों के निर्णय और जनादेश का सम्मान करते हैं। उन्होंने गुरुनगरी के लोगों को विश्वास दिलवाया कि चाहे वे चुनाव में सफल नहीं हो सके, पर लोगों से किए गए हर वायदे को पूरा किया जाएगा।

जेटली ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एनडीए और भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसके लिए मैं देश की जनता को हार्दिक धन्यवाद देता हूं। केंद्र में बनने वाली अगली सरकार से पंजाब और अमृतसर का बनता हक लाकर दिया जाएगा। गुरुनगरी को उसके विश्व स्तरीय रुतबे के मुताबिक हर सुविधा दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन

जेटली को काफी कुछ सुनना पड़ा

जोशी की तरफ से दावे किए गए थे कि अमृतसर से जेटली को जेतली को डेढ़ लाख की लीड से जीत दिलवाई जाएगी। जेटली को यहां तक आश्वासन दिया गया था कि अमृतसर से वे बहुत ही आसानी से जीत जाएंगे।

उनको सिर्फ नामांकन ही दाखिल करवाना है। सीट भाजपा और अकाली दल के वर्कर ही जिता कर दें देंगे। लेकिन जैसे ही कैप्टन जेटली के मुकाबले मैदान में आए तो जेटली को अमृतसर छोड़ना मुश्किल हो गया।

जेतली को अपने परिवार के सदस्यों के साथ गली-गली वोटरों से संपर्क करना पड़ा। इस दौरान भी अकाली-भाजपा नेताओं की कार्यप्रणाली को लेकर जेटली को काफी कुछ सुनना पड़ा।

दिल्ली के दिग्गजों को रास नहीं आया पंजाब

दिल्ली के दिग्गजों को पंजाब रास नहीं आया और वे सभी अपने-अपने क्षेत्रों से लोकसभा चुनाव हार गए।

कमल शर्मा ने ली जेटली की हार की जिम्मेदारी

पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा ने देश में पार्टी की जीत का जश्न मनाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह अरुण जेटली की हार की जिम्मेदारी लेते हैं।

उन्होंने कहा कि जेटली का हारना पंजाब भाजपा, प्रदेश और अमृतसर के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देशभर में मोदी की लहर के बावजूद पंजाब से अकाली-भाजपा गठबंधन केंद्र सरकार के गठन में उतना योगदान नहीं दे पाया, जितना होना चाहिए था।

यह लोगों का फतवा है, जिसे स्वीकार करते हुए गठबंधन सरकार को अपनी कमियों पर विचार करते हुए उनमें सुधार करना होगा। कई बड़े निर्णय लिए जाने की जरूरत है। शर्मा ने कहा कि गठबंधन सरकार को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना होगा।

अमरिंदर सिंह के हाथों मिली हार से सकते में भाजपा

पंजाब में 2009 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार भाजपा का प्रदर्शन बेहतर रहा। इसके बावजूद अरुण जेटली की हार के कारण प्रदेश इकाई में मायूसी का आलम है।

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा केवल अमृतसर सीट जीती थी, जबकि इस बार इसे गुरदासपुर और होशियारपुर सीटों पर जीत हासिल हुई है।

संख्या के हिसाब से इस बार पार्टी का प्रदर्शन सुधरा लेकिन अमृतसर सीट पर पार्टी दिग्गज अरुण जेटली को कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह के हाथों मिली एक लाख से अधिक वोटों की हार से प्रदेश भाजपा सकते में है।
विज्ञापन

भाजपा की जीत पर भारी जेटली की हार का दर्द

लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद अमृतसर सीट से अरूण जेटली की हार से भाजपा के दिग्गजों में मायूसी है...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें