फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कविता से प्रेरित यह कैलीग्राफी में कलाकारों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 16 के पंजाब कला भवन में पंजाब कला परिषद की ओर से छह दिवसीय महिंदर सिंह रंधावा साहित्य कला उत्सव के तीसरे दिन बुधवार को खुला कैलीग्राफी प्रतियोगिता और फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसका आयोजन ललित कला अकादमी की ओर से हुआ।
पंजाब ललित कला अकादमी के अध्यक्ष गुरदीप धीमान ने बताया कि कैलीग्राफी की कला लुप्त हो रही है। अकादमी की कोशिश है कि इसे बचाया जाए। ताकि आनेवाले समय में हाथ की कैलिग्राफी जिंदा रहे। ट्राइसिटी व पंजाब से हर उम्र के कलाकार इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि लुप्त हो रहे इस कला को बचाने के लिए यह प्रयास किया गया है। कविता से प्रेरित कैलीग्राफी की गई।
विज्ञापन

ये रहे विजेता...
कैलीग्राफी प्रतियोगिता में पहला स्थान जेपी सिंह, दूसरा स्थान पर सोनजीत कौर और तीसरा स्थान परमवीर सिंह ने प्राप्त किया।
सांत्वना पुरस्कार में पहला स्थान कृष्णप्रीत सिंह, दूसरा नितिन कुमार, तीसरा पुपित, चौथा गुरमीत कौर और पांचवां स्थान गायत्री ने हासिल किया।
रविंदर सिंह रवी (लुधियाना) की ओर से लगाई गई फोटोग्राफी प्रदर्शनी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रही और इसे भरपूर सराहना मिली।
डॉ. योगराज द्वारा एमएस रंधावा पर शोधपत्र प्रस्तुत किया गया। उन्होंने रंधावा को बहुआयामी व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि उनकी शख्सियत को एक ही पहलू में नहीं बांधा जा सकता। वे कला पारखी और लेखक थे। उन्होंने स्वयं 37 पुस्तकें लिखीं तथा लगभग 70 पुस्तकें उनसे संबंधित हैं।
कैलीग्राफी प्रतियोगिता के विजेता कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंजाब कला परिषद के चेयरमैन स्वर्णजीत सवी, उपाध्यक्ष डॉ. योगराज अंगरीश, पंजाब ललित कला अकादमी के अध्यक्ष गुरमीत धीमान और पंजाब संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष अश्वनी चैटले उपस्थित रहे।
विज्ञापन

समारोह के अगले चरण में कलाकार मदन लाल ने स्लाइड शो एवं पेंटिंग स्लाइड शो पेश किया। समारोह के अंत में देव इंदर के साथ अमरजीत ग्रेवाल, मदन लाल और सुभाष परिहार का संवाद हुआ। इस दौरान अपनी कलाओं के बारे में जानकारी दी। कला को सहेजने, उसे निखारने पर चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें