फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 9 फरवरी से कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुरू होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी कर्मचारियों की भूख हड़ताल 9 फरवरी से शुरू होगी। यह भूख हड़ताल क्रमिक होगी। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में भूख हड़ताल करेंगे। यह भूख हड़ताल सेक्टर 32 के वाटर वर्क्स पर होगा। इसमें हर रोज कर्मचारी क्रमिक रूप से भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन

को-आर्डिनेशन कमेटी के खजांची किशोरी लाल ने बताया कि भूख हड़ताल में कम से कम 5 कर्मचारी होंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू चार लेबर कोड को खत्म करने आउट सोर्स वर्करों के लिए समान काम के लिए समान वेतन की मांग मांग सहित कई अन्य मांगें हैं। भूख हड़ताल के बाद भी हमारी मांगे नहीं मानी गईं तो 26 मार्च को यूटी सचिवालय का घेराव होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें