फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dusshera 2023: चंडीगढ़ में मुस्लिम कारीगर बना रहे पुतले, सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करेगा दशहरा पर्व

Thu, 12 Oct 2023 02:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

राजपुरा से आए सोनू खान और उनकी टीम पुतले बनाने में जुटे हैं। सोनू खान का कहना है कि 11 लोगों की टीम दिन रात काम कर रहे हैं। छह दशहरा कमेटियों को पुतला बनाकर देना है। उन्होंने बताया कि वे सबसे बड़ा रावण का पुतला 70 फीट का बना रहे हैं। मेघनाद और कुंभकर्ण 65-65 फीट का होगा।
विज्ञापन
दशहरे के लिए पुतले बनाते कारीगर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में इस बार दशहरा पर्व पर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिलेगी। हिंदू हृदय सम्राट भगवान राम के प्रतीक जिन पुतलों का दहन करेंगे उन्हें मुस्लिम समुदाय के कारीगर तैयार कर रहे हैं। शारदीय नवरात्र के दौरान रामलीला का मंचन होगा। इसके बाद दशहरा का आयोजन होगा। शहर भर में 35 से भी अधिक जगहों पर रामलीला का मंचन होगा। 30 से भी अधिक जगहों पर दशहरा का आयोजन होगा।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शर्मनाक: चंडीगढ़ के निजी स्कूल की 70 छात्राओं की अश्लील फोटो वायरल, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का किया गया प्रयोग

शहर भर में आयोजित होनेवाले दशहरा में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले बनेंगे। इन पुतलों को बनाने के लिए आगरा, मथुरा, राजपुरा व अन्य जगहों से कारीगर आए हैं। सेक्टर 31 के मंदिर बाबा बालक नाथ वैष्णो गुफा के हॉल में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले बन रहे हैं। राजपुरा से आए सोनू खान और उनकी टीम पुतले बनाने में जुटे हैं। सोनू खान का कहना है कि 11 लोगों की टीम दिन रात काम कर रहे हैं। छह दशहरा कमेटियों को पुतला बनाकर देना है। उन्होंने बताया कि वे सबसे बड़ा रावण का पुतला 70 फीट का बना रहे हैं। मेघनाद और कुंभकर्ण 65-65 फीट का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई बढ़ी, पैसे नहीं 
महंगाई पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत बढ़ गई है। लेकिन कमेटी वाले पैसे नहीं बढ़ाते हैं। कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि पैसे की कलेक्शन में लोगों ने कमी की है। इस बात को ध्यान रखा जाता है। हमें कम पैसे में भी काम पकड़ना पड़ता है। उन्होंने कहा हम पांच पीढि़यों से रावण के पुतले बना रहे हैं। हमारे परदादा, दादा, पिता और अब मैं और मेरा भाई पुतला बना रहे हैं। पटाखे कमेटी की ओर दे दिया जाएगा। पटाखे जिस दिन पुतला खड़ा करते हैं उसी दिन उसमें लगाते हैं। पुतलों को बारिश और पानी से बचाने के लिए तिरपाल का इंतजाम करते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें