फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मोगा के सराफा बाजार से एक कारीगर ने 50 लाख का सोना लेकर हुआ फरार, पश्चिम बंगाल का रहने वाला आरोपी

Sun, 14 Apr 2024 02:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

पंजाब में पश्चिम बंगाल के रहने वाला एक कारीगर 50 लाख का सोना लेकर फरार हो गया। एएसआई लखबीर सिंह ने बताया की तोयाब हालदार नाम के एक सोने के दुकानदार ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया है कि अबदुल अजीम मालिक को गहने बनाने के लिए 73 तोले 4 ग्राम सोना दिए थे। 
विज्ञापन
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा के सराफा बाजार में सोने के गहने बनाने वाला एक पश्चिम बंगाल के रहने वाला अबदुल अजीम मालिक नाम का एक कारीगर 50 लाख का सोना लेकर फरार हो गया। पुलिस ने कारीगर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई लखबीर सिंह ने बताया की तोयाब हालदार नाम के एक सोने के दुकानदार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी दुकान में पश्चिम बंगाल के हुगली जिला के गांव रूद्राणी गांव के रहने वाला अबदुल अजीम मालिक कुछ समय से दुकान में गहने बनाने के काम करता था।

अबदुल अजीम मालिक को गहने बनाने के लिए 73 तोले 4 ग्राम सोना दिए था, जिसके कीमत लगभग 50 लाख के करीब थी। अबदुल अजीम मालिक ने शनिवार को सोना लेकर दुकान से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तोयाब हालदार की शिकायत के आधार पर अबदुल अजीम मालिक पर मोगा सिटी साउथ थाने में मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें