फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्ट एग्जीबिशन में दिखा युवा कलाकारों का हुनर

Sat, 29 Mar 2014 11:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट फाइन आर्ट कॉलेज-10 में 49वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में कालेज के अंतिम वर्ष के छात्रों ने सालभर में बनाई पेंटिंग और स्कलपचर प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी का उद्घाटन उच्च शिक्षा निदेशक, संदीप हंस ने किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में कुल 56 पेंटिंग्स और 56 स्कलपचर शामिल हैं। प्रदर्शनी में बीए अंतिम वर्ष की जीवनजोत मान ने कुल चार पेंटिंग्स प्रदर्शनी में लगाई हैं। इनमें से दो ऑयल पेंटिंग और दो अक्रेलिक हैं।

वहीं निधी महाजन ने एल्यूमीनियम और फाइबर से चार स्कलपचर प्रदर्शित किए। बीएफए अंतिम वर्ष की साधना ने योगिनी को स्कलपचर का रूप दिया। इसमें वेल्डिंग भी करनी होती है।
विज्ञापन


साधना ने बताया कि सब हैरान होते हैं, जब उन्हें पता चलता है कि इस काम के लिए मुझे वेल्डिंग भी करनी पड़ती है। प्रदर्शनी 30 मार्च तक सेक्टर-10 के गवर्नमेंट फाइन आर्ट कालेज की आर्ट गैलरी में चलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें