फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अर्शदीप सिंह की आईपीएल-2025 में ऊंची छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब किंग्स ने लगातार सातवीं बार अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया। आईपीएल सीजन 2025 की बोली में पंजाब किंग्स ने शहर के खिलाड़ी अर्शदीप सिंह के लिए 18 करोड़ की बोली लगाई। अर्शदीप सिंह दो करोड़ की बेस प्राइस के साथ बोली में हिस्सा लिया। 18 करोड़ की बोली लगने से अर्शदीप सिंह के परिवार में खुशी का माहौल है। मां बलजीत कौर और पिता दर्शन सिंह ने कहा कि यह बेटे की मेहनत का नतीजा है। क्रिकेट सीखने के लिए कभी अर्शदीप सिंह लंबा सफर तय करते थे। उन्होंने लगातार मेहनत की और दमदार प्रदर्शन से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाया।
विज्ञापन

साल 2019 में 20 लाख रुपये लगी थी बोली

साल 2019 में पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह को महज 20 लाख रुपये में खरीदा था। पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने हर किसी को अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। पहले आईपीएल सीजन में उन्होंने 3 मैच खेलते हुए 3 विकेट लिए। 2020 आईपीएल सीजन में अर्शदीप को 8 मैचों में खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 9 विकेट झटके थे। 2021 में उन्होंने 12 मैच खेलते हुए 18 विकेट लिए। साल 2022 में 10 विकेट, 2023 सीजन में 17 विकेट और साल 2024 आईपीएल में कुल 19 विकेट लिए।
जीएनपीएस स्कूल से की सफर की शुरुआत
अर्शदीप ने अपने क्रिकेट करिअर की शुरुआत सेक्टर-36 स्थित जीएनपीएस स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड से की। इसके बाद पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से खेलते हुए रणजी ट्राफी में जगह बनाई और दमदार प्रदर्शन कर भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाई है। पिछले कुछ वर्षाें से अर्शदीप सिंह वनडे और टी-20 क्रिकेट में भारतीय टीम को विशेष योगदान दे रहे हैं। अर्शदीप सिंह के कोच रहे जसवंत सिंह ने कहा कि मुझे अपने ट्रेनी पर नाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें