फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हील लॉक क्लैंप तोड़ने के आरोप में कार मालिक गिरफ्तार

Sun, 10 Apr 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
no parking - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस की ओर से नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर लगाए गए व्हील लॉक  क्लैंप तोड़ने की घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं। ताजा मामला वीरवार को सेक्टर-26 से सामने आया।
विज्ञापन


सेक्टर 26 के नो पार्किंग जोन में खड़ी गाड़ी पर पुलिस ने व्हील क्लैंप लगाया था। वाहन मालिक ने आते ही व्हील क्लैंप तोड़ दिया। ट्रैफिक पुलिस ने मामले की शिकायत संबंधित पुलिस थाना में दर्ज कराई।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सिरसा निवासी सुमित कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-26 के थाने में दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-26 स्थित संजय ट्रेडिंग कंपनी के सामने कार नंबर-सीएच 01 एके 3777 नो पार्किंग जोन में खड़ी थी।
विज्ञापन


यह देख ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी के टायरों पर व्हील लॉक क्लैंप लगा दिए। इस दौरान कार चालक सिरसा निवासी सुमित कुमार आया और टायर पर लगे व्हील लॉक क्लैंप को तोड़ दिया।

तभी ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और उसने मामले की सूचना सेक्टर-26 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक सुमित पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले भी शहर से व्हील लॉक क्लैंप तोड़ने के मामले सामने आ चुके है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें