फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि बदली, जानें कब होगी?

Tue, 25 Aug 2015 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना भर्ती कार्यालय अंबाला कैंट की ओर से सेना की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। पहले यह परीक्षा 25 अक्तूबर को होनी थी, लेकिन अब 18 अक्तूबर को आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट में होगी।
विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल विनेश राणा ने बताया कि सामान्य ड्यूटी के सिपाही पदों, तकनीशियन और ट्रेडमैन पदों के उम्मीदवार अब 18 अक्तूबर को आर्मी पब्लिक स्कूल अंबाला कैंट में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा में भाग लें।

उन्होंने कहा कि 21 से 28 जुलाई तक अंबाला शहर के राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित रैली के दौरान चुने उम्मीदवार, जिन्हें लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जा चुका है उनकी लिखित परीक्षा 25 अक्तूबर के बजाय 18 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षा की तिथि बदली गई है बाकी अवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया। अधिक जानकारी के लिए मुख्यालय भर्ती क्षेत्र अंबाला छावनी के पूछताछ कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें