फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती होने को ज्वॉइन करें ट्रेनिंग कैंप, जानिए कब से लगेगा?

Sat, 10 Dec 2016 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
सेना भर्ती
विज्ञापन
सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए ट्रेनिंग कैंप लगाया जा रहा है। इसकी तारीख और जगह तय हो गई है, साथ ही रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पटियाला में जिला रक्षा सेवाएं भलाई विभाग के प्री रिक्रूटमेंट सेंटर में फौज में के संबंध में प्री रिक्रूटमेंट ट्रेनिंग कोर्स 26 दिसंबर से शुरू किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य सेना में सेवा कर रहे सैनिकों, पूर्व सैनिकों और बाकी श्रेणियों के बच्चों को फौज और पुलिस में भरती होने के योग्य बनाना है।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए जिला रक्षा सेवाएं भलाई अफसर कमांडर बलजिंदर विर्क ने बताया कि यह कोर्स 45 दिनों का होगा। इस दौरान स्टूडेंट्स को शारीरिक तौर पर भरती के लिए तैयार किया जाएगा। इसके अलावा उनको लिखित परीक्षा की तैयारी भी कराई जाएगी। जिस उम्मीदवार की आयु साढ़े 17 साल से 24 साल, कद 170 सेंटीमीटर, छाती 77 से 82 सेंटीमीटर और वजन 50 किलो होना चाहिए।

आगे बताया कि क्लर्क और एसकेटी की भरती के लिए उम्मीदवारों की आयु साढ़े 17 साल से 23 साल तक और कद 165 सेंटीमीटर होना चाहिए। उम्मीदवार दस जमा दो क्लास में हरेक विषय में 40 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। 10वीं क्लास में गणित व अंग्रेजी विषयों में 40 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। आम उम्मीदवारों के लिए 10वीं में से 45 प्रतिशत नंबरों के साथ या दस जमा दो पास होना जरूरी है।
विज्ञापन


जबकि एससी जाति के साथ संबंधित उम्मीदवार 40 प्रतिशत नंबरों के साथ पास होना जरूरी है। आगे कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपने पढ़ाई के सर्टीफिकेटस पासपोर्ट साइज फोटो, डिस्चार्ज बुक और एससी जाति के उम्मीदवार अपना जाति का सर्टीफिकेट साथ लेकर जिला शिक्षा सेवाएं भलाई दफ्तर पटियाला के नजदीक रेलवे स्टेशन में अपने नाम की रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें