हाईकोर्ट में डेरा सच्चा केस की सुनवाई के दौरान आर्मी इंटेलिजेंस की की चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई। दरअसल, हाईकोर्ट ने रामपाल के केस में पिछली सुनवाई दौरान एमिकस क्यूरी से कहा था कि प्रदेश के अन्य डेरों के बारे जानकारी जुटाई जाए।
शुक्रवार को एमिकस क्यूरी ने बताया कि 13 दिसंबर 2010 को आर्मी इंटेलिजेंस ने सेना के लिए पत्र जारी कर सतर्कता बरतने की हिदायत देते हुए कहा था कि डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय सिरसा में कुछ पूर्व सैनिक डेरा पैरोकारों को हथियारों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। कुछ मौजूदा सैनिक भी डेरे के रक्तदान शिविरों में भाग लेते हैं।
आर्मी इंटेलिजेंस ने आर्मी से कहा था कि ऐसे सैनिकों व पूर्व सैनिकों को ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं होने के प्रति सावधान किया जाए। आर्मी इंटेलिजेंस ने सेना से इस सूचना पर सख्ती से पालन करने की हिदायत भी दी थी।