फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: तकनीकी खराबी के कारण गांव में उतारना पड़ा सेना का हेलीकॉप्टर, 45 मिनट बाद भरी उड़ान

Wed, 11 May 2022 08:24 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट(मुक्तसर)। 

सार

हेलीकॉप्टर बठिंडा छावनी की तरफ जा रहा था। तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने सूझ-बूझ से काम लेते हुए गांव फतेहपुर मनियां के स्टेडिमय में सुरक्षित उतारा।  
विज्ञापन
Army helicopter - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार की देर शाम तकनीकी खराबी के कारण सेना का एक हेलीकॉप्टर जिले के गांव फतेहपुर मनियां के स्टेडियम में उतारना पड़ा। जानकारी के अनुसार शाम करीब सवा पांच बजे भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर गांव फतेहपुर मानियां वाला से आधनिया जाते समय लिंक रोड पर बने स्टेडियम में उतरा। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, इस हेलीकॉप्टर में दो सैन्य अधिकारी थे। हेलीकॉप्टर को एमरजेंसी हालत में उतारे जाने के फौरन बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान लोग भी एकत्र होने लगे। पुलिस द्वारा किसी भी व्यक्ति को नजदीक नहीं जाने दिया गया, न ही सैन्य आधिकारियों ने इस संबंध में पत्रकारों से कोई बात की। 

करीब 45 मिनट बाद तकनीकी खराबी दूर कर हेलीकॉप्टर को दोबारा उड़ान भरने के लिए तैयार किया जा सका। बताते हैं कि यह हेलीकॉप्टर बठिंडा छावनी की तरफ जा रहा था। तकनीकी खराबी के कारण पायलट ने सूझ-बूझ से काम लेते हुए गांव फतेहपुर मनियां के स्टेडिमय में सुरक्षित उतारा।  ठीक होने के बाद नजदीक के आर्मी स्टेशन पर उतारने के लिए उड़ान भरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें