फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बाढ़: एक्शन में सेना की एविएशन यूनिटें, रूद्र के बाद चीता भी उतारा; एमआई-17 पहुंचा रहा राहत सामग्री

Thu, 28 Aug 2025 08:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सेना का दावा है कि उन्होंने अभी तक 1600 से अधिक लोगों को बचाया है। यह सभी लोग चिनाब, रावी और ब्यास नदियों में बाढ़ के कारण फंसे हुए थे। इनमें पंजाब सरकार के 11 अफसर और अर्धसैनिक बलों के 212 जवान शामिल हैं।
विज्ञापन
गुरदासुपर में लोगों को बचाता चीता हेलिकॉप्टर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में बाढ़ से बचाव के लिए सेना की एविएशन यूनिटों ने अपना एक्शन बढ़ा दिया है। सेना ने जहां रूद्र के बाद अपना चीता हेलिकॉप्टर मैदान में उतार दिया है। वहीं, वायुसेना ने भी चिनूक के साथ-साथ पांच एमआई-17 हेलिकॉप्टर इस मिशन में लगा दिए हैं। 
विज्ञापन


यह पांचों हेलिकॉप्टर बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने के काम में लगाए गए हैं। इसके अलावा वायुसेना ने अपने ट्रांसपोर्ट एयरक्राॅफ्ट एएन-130 को जम्मू क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्य के लिए तैनात कर दिया है।

सेना व वायुसेना का एचएडीआर (ह्यूमेटेरियन असिस्टेंस एंड डिजास्टर रिलीफ) अभियान जारी है। सेना का दावा है कि उन्होंने अभी तक 1600 से अधिक लोगों को बचाया है। यह सभी लोग चिनाब, रावी और ब्यास नदियों में बाढ़ के कारण फंसे हुए थे। इनमें पंजाब सरकार के 11 अफसर और अर्धसैनिक बलों के 212 जवान शामिल हैं।
विज्ञापन




सेना के 12 हेलिकॉप्टर इस बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं, जिनमें अब एचएएल-चीता भी उतारा है। सेना व वायुसेना अभी तक लोगों को बचाने के लिए 95 विंच ऑपरेशन व 101 लो होवर ऑपरेशनों को अंजाम दे चुकी है। अब तक सेना की ओर से 3800 किलोग्राम राहत सामग्री लोगों तक पहुंचाई जा चुकी है।

सेना की राइजिंग स्टार कोर ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में 20 टुकड़ियां तैनात कर दी हैं। इस कोर ने अभी तक 943 लोगों को बचाया है। इनमें एक अनाथालय के 50 बच्चों समेत बीएसएफ के 56 और सीआरपीएफ के 21 जवान शामिल हैं। यह सभी बॉर्डर एरिया में फंसे हुए थे। 
विज्ञापन


सेना के एक अफसर ने बताया कि व्रज कोर की पठानकोट डिविजन का रामदास-अजनाला क्षेत्र में ऑपरेशन जारी है। 40 से अधिक डूबे हुए गांवों से कोर के जवान न केवल लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा रहे हैं, वहीं उन्हें दवाएं, भोजन व अन्य जरूरी वस्तुएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

डेराबाबा नानक में सेना के जवान फंसे

पंजाब के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति इतनी खतरनाक हो गई कि लोगों को राहत पहुंचा रहे सेना के जवानों की जान भी जोखिम में है। डेराबाबा नानक में सेना के 38 व बीएसएफ के 10 जवान फंस गए। सूचना मिलने पर वायुसेना के हेलिकॉप्टर वहां पहुंचे और उन्हें सुरक्षित निकाला। इसी तरह पठानकोट में भी फंसे 46 लोगों को वायुसेना ने एयरलिफ्ट कराया। यहां वायुसेना ने 750 किलो राहत सामग्री भी पहुंचाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें