फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी लियोन के मोबाइल नंबर ने उड़ाई युवक की नींद, रोज आ रहीं 500 कॉल, नौकरी भी दांव पर लगी

Mon, 29 Jul 2019 03:03 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

अभिनेत्री सनी लियोन के मोबाइल नंबर ने एक युवक की नींद उड़ा दी है, क्योंकि उस नंबर पर रोज 500 कॉल आ रही हैं और इस वजह से उसकी नौकरी भी दांव पर लग गई है। हुआ यूं कि सनी लियोन ने फिल्म अर्जुन पटियाला में पुलिसकर्मी को अपना मोबाइल नंबर बताया है, लेकिन असल में वह नंबर दिल्ली की एक निजी कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव का मोबाइल नंबर है।

विज्ञापन


लोगों ने इसे सनी लियोन का नंबर समझ लिया और अब उस नंबर पर पिछले दो दिन में 500 से ज्यादा कॉल आ चुकी हैं। विदेशों तक से वीडियो कॉल आ रही हैं। फोन उठाते ही अश्लील बात करते हुए लोग सनी लियोन के बारे में पूछने लगते हैं। इन कॉल की वजह से कंपनी ने उसे नौकरी से निकालने की चेतावनी तक दे डाली है।

परेशान होकर एग्जीक्यूटिव ने दिल्ली के पीतमपुरा थाने में सनी लियोन के साथ-साथ फिल्म निर्माता व निर्देशक के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के पीतमपुरा के जेयू ब्लॉक में रहने वाले पुनीत अग्रवाल एक प्राइवेट कंपनी में सीनियर एग्जीक्यूटिव हैं। उनके मोबाइल पर दो दिन पहले एक कॉल आई।

फोन उठाते ही शख्स ने उनसे अश्लील बात करते हुए सनी लियोन के बारे में पूछा। पुनीत ने फोन काट दिया, लेकिन उसके बाद लगातार फोन आने लगे। पुनीत ने फोन करने वालों से पूछा कि उनके पास उसका नंबर कहा से आया है तो उन्होंने बताया कि अभिनेत्री सनी लियोन की फिल्म अर्जुन पटियाला दो दिन पहले ही रिलीज हुई है।

उस फिल्म के एक सीन में पुलिस वाले को सनी लियोन अपना मोबाइल नंबर बताती हैं। उस मोबाइल नंबर पर ही सनी लियोन से बात करने के लिए वह फोन कर रहे हैं। उसके बाद पुनीत ने फिल्म को देखा तो उसमें सनी लियोन जिस मोबाइल नंबर को अपना बता रही हैं, वह पुनीत का मोबाइल नंबर है।

अब इस कारण से ही पुनीत की रात की नींद भी उड़ गई है, क्योंकि उनके पास रात के समय भी खूब कॉल आ रही हैं। ऑफिस में जाने पर भी बार-बार फोन आता है तो कंपनी अधिकारियों ने उनको नौकरी से निकालने तक की चेतावनी दे दी है। पुनीत कहते हैं कि वह अपना मोबाइल नंबर भी नहीं बदल सकते हैं, क्योंकि सभी जगह यही मोबाइल नंबर काम कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें