फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली और हिसार एयरपोर्ट के बीच रेल कनेक्टिविटी के प्रस्ताव मंजूरी

Wed, 12 Apr 2023 10:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई एचआरआईडीसी की बैठक में रिपोर्ट पेश की गई। रेल कनेक्टिविटी के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजवासन-गुरुग्राम-गढ़ी हरसरू-सुलतानपुर-फरुखनगर-झज्जर से होते हुए आईजीआई एयरपोर्ट, दिल्ली और महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हिसार के बीच माल ढुलाई के साथ-साथ यात्रियों के लिए रेल कनेक्टिविटी के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचआरआईडीसी) की बैठक में यह रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कौशल ने कहा कि इस परियोजना को मंजूरी के लिए रेल मंत्रालय भेजा जाएगा। यह परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी।

पहले चरण में गढ़ी हरसरू-फरुखनगर-झज्जर के बीच रेल संपर्क विकसित किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल हवाई अड्डे, हिसार को जोड़ा जाएगा। अन्य रेल परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने मानेसर के पास प्रगति की सराहना की।
विज्ञापन


हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (एचओआरसी) को केंद्रीय वित्त मंत्रालय द्वारा 2022-23 के लिए पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना के तहत 874 करोड़ रुपये की राशि दी गई थी। भारत सरकार ने इस योजना का विस्तार किया है, जिसके लिए शीघ्र ही सहायता के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।

खर्च होंगे 1225 करोड़ रुपये
एचआरआईडीसी के प्रबंध निदेशक राजेश अग्रवाल ने अवगत कराया कि प्रस्तावित परियोजना गढ़ी हरसरू-फरुखनगर (11 किमी) मौजूदा सिंगल लाइन और फरुखनगर-झज्जर (24 किमी) मिसिंग लिंक को डबल लाइन में विकसित किया जाएगा। इस पर 1225 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

झज्जर-रोहतक (37 किमी) मौजूदा सिंगल लाइन, रोहतक- डोभ भाली-हांसी (68 किमी) का कार्य उत्तर रेलवे द्वारा प्रगति पर है। हांसी-महाराजा अग्रसेन हिसार (25 किमी) लाइन को दूसरे चरण में विकसित किया जाएगा। राज्य में रेल परियोजनाओं के लिए एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (एआईआईबी) से 1040 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके लिए जल्द ही समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें