फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सिरसा के मेडिकल कॉलेज के निर्माण को मंजूरी, 24 महीने में होगा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम नायब सैनी ने विभिन्न बैठकों में 2050 करोड़ रुपये से अधिक की खरीद को दी मंजूरी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज्य सरकार ने विभिन्न क्रय समिति और परचेज कमेटी की बैठक में 2050 करोड़ रुपये से अधिक के संविदा और विभिन्न वस्तुओं की खरीद को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिरसा में बनने वाले बाबा सरसाई नाथ राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए ईपीसी कॉन्ट्रैक्टर (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) को मंजूरी दी गई। इस पर लगभग 832 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह कॉलेज 24 महीनों में बनकर तैयार होगा। इसके अलावा बैठक में विभिन्न विभागों के 45 एजेंडे मंजूर किए गए।
90 करोड़ रुपये की लागत से जींद में 60 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, 15 करोड़ की लागत से रेवाड़ी के सात गांवों में नहर आधारित जल आपूर्ति योजना का विकास को मंजूरी दी। इसके अलावा 96.95 करोड़ की लागत से पलवल और नूंह में जलापूर्ति में वृद्धि के लिए गांव चांदहट और जनाचोली में चार रैनीवेल के निर्माण को भी मंजूरी दी गई। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के 249.77 करोड़ रुपये के 11 प्रोजेक्ट को मंजूरी प्रदान की गई। इसमें लगभग 170 करोड़ रुपये की लागत से 174 किलोमीटर की 6 सड़क परियोजनाओं के दोबारा निर्माण को मंजूरी दी गई। इनमें मुख्यत: द्वारका एक्सप्रेस-वे से आईएमटी मानेसर तक सड़क का पुन: निर्माण और महरौली रोड दिल्ली हरियाणा बॉर्डर से इफको चौक तक व सेक्टर 58 से 67 तक सर्विस रोड का पुनःनिर्माण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झारखंड के कोयला ब्लॉक के लिए खदान डेवलपर के चयन को मंजूरी

बैठक में झारखंड के दुमका जिले में आवंटित कल्याणपुर-बादलपाड़ा कोयला ब्लॉक के लिए खदान डेवलपर एवं ऑपरेटर (एमडीओ) के चयन को भी अंतिम रूप दिया गया। एमडीओ पहले चरण में इस कोयला ब्लॉक में कोयले की मात्रा व उसकी गुणवत्ता की रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपेगा। बैठक में 2025-26 के लिए कक्षा एक से 8 तक के पाठ्य पुस्तकों/कार्य पुस्तकों की छपाई और आपूर्ति के लिए भी दरों को अंतिम रूप दिया गया। सीएम ने निर्देश दिए कि पुस्तकों की कागज की गुणवत्ता बेहतर और समय पर डिलीवरी होनी चाहिए। पिराई सत्र 2024-25 के लिए पीपी बैग और जूट बैग की खरीद को भी मंजूरी दी गई। इसके अलावा हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (हरसैक) हिसार के लिए 128 जीबी रैम के 66 वर्कस्टेशन व 256 जीबी रैम के 44 वर्कस्टेशन की खरीद को भी मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें