फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2040 पीजीटी अध्यापकों की नियुक्ति का रास्ता साफ

Thu, 24 Apr 2014 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षा विभाग में नए चयनित पीजीटी शिक्षकों की नियुक्ति मामले में चुनाव आयोग ने वीरवार को अनुमति दे दी है। अनुमति मिलते ही शिक्षा विभाग ने नियुक्ति मामले से जुड़ी फाइल को प्रमुख सचिव के पास भेज दिया है। अगले सप्ताह तक हिंदी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलने की संभावना है।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि पीजीटी अध्यापकों की नियुक्ति मामले में आयोग ने हरी झंडी दे दी है। उधर अनुमति मिलने के साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने फाइल वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेज दी है। दो सप्ताह के भीतर इन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिल जाएगा।

मालूम हो कि हरियाणा के 2040 नव चयनित पीजीटी अध्यापकों का मामला चुनाव आयोग के पास अटक गया था। स्कूल शिक्षा विभाग ने मंगलवार को मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद को आग्रह पत्र भेजकर नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग दोहराई थी। इससे पहले विभाग ने 20 मार्च को अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन


विभाग की प्रधान सचिव सुरीना राजन ने 20 मार्च, 2013 को मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र भेजकर 15 विषयों के 2040 पीजीटी टीचरों को नियुक्ति पत्र देने और पोस्टिंग करने की अनुमति देने के लिए आग्रह किया था।

इनमें से गणित के 264, फिजिक्स के 130, कैमिस्ट्री के 124, कॉमर्स के 23, जियोग्राफी के 104, होमसाइंस के 8, इतिहास के 38, राजनीतिक विज्ञान के 16, मनोविज्ञान के 18, समाज शास्त्र के 47, पंजाबी के 89, उर्दू के 5, इंग्लिश के 337, हिंदी के 757, इकनॉमिक्स के 72 और आठ अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें