चंडीगढ़। शहर के सरकारी स्कूलों में ग्यारहवीं की तीसरी काउंसलिंग के जरिए दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने के लिए विद्यार्थी एप्लीकेशन फॉर्म के साथ दसवीं कक्षा के अंक पत्र (डीएमसी) की स्कैन कॉपी admissionut@gmail.com पर भेजनी होगी।
दाखिले के लिए आवदेनकर्ता को शिक्षा विभाग की वेबसाइट से एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। इसे 12 अक्तूबर को शाम 5 बजे तक भरकर जमा करना होगा। ग्यारहवीं दाखिले में विज्ञान विषय के लिए इस बार सिर्फ 5 स्कूलों में सीटें खाली हैं। कला संकाय में सबसे अधिक 22 स्कूलों में सीटें खाली बची हैं।
इन स्कूलों में कर सकते हैं आवेदन
विज्ञान : जीएमएसएसएस-27, 46, 40 व जीएमएसएसएस धनास (सिर्फ नॉन-मेडिकल सीट) और जीजीएमएसएसएस-20 बी।
वोकेशनल कोर्स : जीएमएसएसएस-एमएमटी, 8, ,19, 21, 32, 35, 47, करसन व खुड्डा अलीशेर, जीएसएसएस-45 और जीजीएमएसएसएस-18, 20 और 23।
वाणिज्य : जीएमएसएसएस-26 टीएम, 37डी, 45सी, 46, 47, मलोया व रायपुर कलां और जीजीएमएसएसएस-20बी।
कला संकाय : जीएमएसएसएस एमएमटी, खुड्डा अली शेर, खुड्डा लाहौरा, मलोया, बहलाना, रायपुर खुर्द, कैंबवाला, मौली जागरां, धनास, करसन, सारंगपुर, रायपुर कलां, 26टीएम, 27, 28, 37डी, 38डब्ल्यू, 45सी और 56। वहीं जीजीएसएसएस-23, जीजीएमएसएसएस-20बी और जीएसएसएस-45ए में भी सीटें खाली हैं।