गुड न्यूज, कंप्यूटर टीचर्स की भर्ती की जा रही है। इच्छुक युवा आवेदन करें। भर्ती जिला स्तर पर की जाएगी। भर्ती काफी समय से अटकी हुई थी, जिसे पूरा करने का ऐलान हरियाणा सरकार ने किया है।
आदेशानुसार, शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी कर खाली पदों पर नई भर्ती का जिम्मा अब स्कूल प्रिंसिपलों के हाथ से लेकर एक तकनीकी कमेटी को सौंप दिया है।
इस बीच, शिक्षा विभाग ने महिला कंप्यूटर शिक्षकों को मातृत्व अवकाश देने का भी फैसला लिया है। इस फैसले के तहत अवकाश पर जाने वाली महिला कंप्यूटर शिक्षक के स्थान पर अन्य शिक्षक की व्यवस्था विभाग की ओर से की जाएगी।