फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: दिल्ली के कारोबारियों को बिजनेस मार्केट देगा हरियाणा

Sun, 20 Sep 2015 12:39 PM IST
राजेश शांडिल्य /अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के थोक कारोबारियों को हरियाणा सरकार ऐसा बिजनेस मार्केट देने की तैयारी कर रही है, जहां हर सुविधा उपलब्ध हो। प्रदेश सरकार की नजर दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों और तंग गलियों में चल रहे थोक कारोबारियों पर हैं, जिन्हें माकूल वातावरण देकर हरियाणा में लाने की तैयारी है।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में प्रदेश के वित्त एवं उद्योग मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने इस योजना का खुलासा किया। वित्त मंत्री ने बताया कि दिल्ली की खारी बावली, चावड़ी बाजार, किनारी बाजार जैसे तंग और आजादपुर जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में जो थोक कारोबार चल रहा है, उन्हें जीटी रोड पर स्थित सोनीपत और गन्नौर में लाने की योजना है।

अलग-अलग थोक व्यापारी एसोसिएशन से बात चल रही है। इन्हें बाकायदा इन जगहों की सरकारी खर्च पर विजिट कराई गई है। इन एसोसिएशन को सरकार ये समझाने में लगी है कि वर्तमान और भविष्य में दी जाने वाली सुविधाओं के अलावा उन्हें यहां रुटीन में क्या फायदा मिलेगा। यदि योजना सिरे चढ़ती है तो लाजिमी तौर पर दिल्ली और हरियाणा दोनों को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन

हिमाचल और उत्तराखंड की आवक का लाभ होगा

वित्तमंत्री कहते हैं कि हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब और जम्मू कश्मीर से फल सब्जियों की बड़ी खेप दिल्ली आजादपुर मंडी तक भीड़भाड़ और गन्नौर से 62 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पहुंचती है। वही सामग्री रास्ते में सुलभ ढंग से गन्नौर की अंतरराष्ट्रीय फल-फूल मंडी में कम खर्च पर उपलब्ध हो सकती है।    

बहादुरगढ़ में फुटवियर की यूनिट
बहादुरगढ़ में पहले से फुटवियर का कारोबार चल रहा है। ऐसे में कई बड़ी कंपनियों से यहां यूनिट लगाने की बात चल रही है, इससे हरियाणा का राजस्व तो बढ़ेगा तो युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें