फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की अपीलः कौन से ऑनलाइन कोर्स हुए शुरू, पीयू उन्हें वेबसाइट में अलग से दर्शाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू ने कुछ ऑनलाइन कोर्सेज शुरू करने की बात कही है, लेकिन वह कोर्स अन्य सभी कोर्सों के साथ मिक्स कर दिए जो छात्रों को समझ में नहीं आ रहे। इसी को ध्यान में रखकर छात्रों ने पीयू प्रशासन को पत्र लिखा है। कहा है कि जो भी ऑनलाइन कोर्सेज नए शुरू किए गए हैं उनके बार में वेबसाइट पर अलग से कॉलम बनाया जाए। कोर्स के जरिये छात्रों को क्या लाभ मिलेगा और क्या सहूलियतें दी जाएंगी। यह सब बताया जाए।
विज्ञापन

पत्र में छात्रों ने यह भी कहा है कि पीयू जो भी कोर्स ऑनलाइन शुरू करने जा रहा है उसका भविष्य पर प्रभाव क्या पड़ेगा। नौकरियों में वह कोर्स कहां कहां काम आ सकता है। यह सब दर्शाना चाहिए। तमाम स्टूडेंट्स को गाइडेंस की आवश्यकता है। ऐसे में पीयू कोर्सेज की सभी जानकारी वेबसाइट पर देगा तो छात्र उसे समझकर दाखिले लेने की सोचेंगे। यह भी मांग की है कि ऑनलाइन कोर्सेज में नौकरी पेशे वाले लोग ही अधिक नहीं आएंगे बल्कि इस बार के हालातों को देखते हुए बड़ी संख्या में छात्र भी जुड़ेंगे। छात्रों के पास पैसों का अभाव है। ऐसे में ऑनलाइन कोर्सेज की फीस सामान्य रखी जाए जो कि सभी छात्र आसानी से दे सकें। फार्म से लेकर आखिरी फीस तक का जिक्र वेबसाइट पर किया जाए ताकि आसानी से जानकारी मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें