फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाला धान न लाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
17 प्रतिशत से अधिक नमी वाला धान न लाने की अपीलसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर/बठिंडा/पठानकोट। धान की सरकारी खरीद के लिए फिरोजपुर, बठिंडा व पठानकोट की मंडियों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंडियों में साफ-सफाई, पेयजल, रोशनी, शौचालय और फसल के रखरखाव के इंतजाम किए गए हैं। बारिश की स्थिति में फसल को सुरक्षित रखने के लिए शेड और तिरपाल की व्यवस्था भी की गई है।
ममदोट की दाना मंडी में किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। किसान परमिंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने धान की कटाई शुरू कर दी है और मंडी में व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं।
विज्ञापन

फिरोजपुर शहर मार्केट कमेटी के सचिव हरदीप सिंह ने किसानों से अपील की कि वे 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाला धान मंडियों में न लाएं। उनके अनुसार भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा।
विज्ञापन

बठिंडा में मार्केट कमेटी ने सफाई, पेयजल और रात में रोशनी के इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रहेगी। राइस मिलर्स और शैलर एसोसिएशन ने पुरानी गेहूं और धान की फसल उठवाकर शैलरों में जगह उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रशासन ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पठानकोट में भी पेयजल, सफाई, रोशनी, शेड, तिरपाल, किसान भवन और शौचालयों की व्यवस्था की जा रही है। मंडियों में बारदाना भी पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें