फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Election: अनुराग ठाकुर बोले- कांग्रेस का खटाखट मॉडल फेल, हिमाचल में हांफ रही नीतियां उन्हें ले डूबी

Tue, 08 Oct 2024 07:34 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हिमाचल प्रदेश के भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हरियाणा में भाजपा की जीत पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं कांग्रेस की हार के लिए उनकी नीतियों को जिम्मेदार बताया है। 
विज्ञापन
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने में कामयाब हुई है। भाजपा ने कुल 48 सीटों पर जीत दर्ज कर जीत की हैट्रिक लगाई है। पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

विज्ञापन


वहीं, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने हरियाणा चुनाव के परिणाम के नतीजों पर खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का खटाखट-खटाखट मॉडल फेल हुआ है। हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना में हांफ रही कांग्रेस की नीतियों का खामिजाया पार्टी को हरियाणा में भुगतना पड़ा है।

 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब एग्जिट पोल दिखाए जा रहे थे उसे हरियाणा की जनता ने नकारते हुए एकजुट होकर भाजपा की सरकार बनाई है। न बटे न कटे एकजुट होकर बढ़े। जवान, किसान पहलवान, महिला और मजदूर सभी ने मतदान के दिन भाजपा का साथ देते हुए तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने के लिए मतदान किया था। 
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस जीत के लिए हरियाणा की जनता का बहुत-बहुत आभार। हरियाणा बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं और मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा में लंबे समय तक काम किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के रहते हमने चुनाव लड़ा जिसका हमें फायदा मिला है। चुनाव के लिए सबसे ज्यादा मेहनत पार्टी कार्यकर्ताओं ने की थी, जिसका नतीजा रहा कि हरियाणा में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें