फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम ने BCCI सचिव अनुराग के पहले मार्च पर फेरा पानी

Sun, 13 Mar 2016 09:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झमाझम बारिश और खराब मौसम ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर के पहले मार्च पर पानी फेर दिया। ऐसे में युवा मोर्चा को चंडीगढ़ में सेक्टर-37 के लॉ भवन में कार्यक्रम का आयोजन करना पड़ा। जबकि पहले युवा मोर्चा की ओर से सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर से सेक्टर-17 प्लाजा तक मार्च निकालने का प्लान था।
विज्ञापन


लॉ भवन में आयोजित समारोह में खराब मौसम के कारण शिमला से अनुराग ठाकुर देरी से पहुंचे। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, मेयर अरुण सूद, स्थानीय अध्यक्ष अमित राणा के अलावा कई नेताओं ने भाग लिया।

इस मौके पर अध्यक्ष संजय टंडन ने धर्मशाला में भारत-पाक के बीच किक्रेट मैच न होने के लिए हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत की सुरक्षा पर सवाल उठाने का मौका मिला। इससे बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण बात नहीं हो सकती। सीएम के कारण हिमाचल की छवि खराब हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत प्रथम यात्रा पूरे देश में चलाई जाएगी। हाल ही में देश के कुछ विश्वविद्यालयों जिसमें जेएनयू और कश्मीर में कुछ लोग देश को तोड़ने की बातें कर रहे हैं। देश विरोधी नारों को अभिव्यक्ति की आजादी का नाम दे रहे हैं। कांग्रेस देश का माहौल खराब करने में लगी है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित राणा ने कहा कि संसद पर हमला करने वाले अफजल गुरु एवं याकूब मैनन, इशरत जहां जैसे आतंकवादियों को कुछ पार्टियां एवं छात्र संगठन शहीद का दर्जा देने में लगे हैं। जिसे भाजयुमो कभी सफल नहीं होने देगा। इस मौके पर मेयर अरुण सूद ने भी लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें