फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्द्धसैनिक बलों ने नशा विरोधी रैली जागरूकता रैली निकाली

Mon, 27 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विश्व नशा विरोधी दिवस के मौके पर जागरूकता रैली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विश्व नशा विरोधी दिवस के मौके पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की तरफ से शहर में जागरूकता रैली निकाली गई।  रैली सेक्टर 16 रोज गार्डन से पैदल मार्च करते हुए सेक्टर 17 प्लाजा में खत्म हुई। रैली को हरी झंडी यूटी पुलिस के डीआईजी ए एस चीमा ने दिखाई।
विज्ञापन


एनसीबी चंडीगढ़ यूनिट के हेड कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि रैली में बीएसएफ , सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी व एनसीसी के करीब 400 जवानों ने हिस्सा लिया। कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि अगर 16 से 20 साल के युवक युवतियों को किसी प्रकार का नशा करने से रोका जा सके तो उसके बाद उनका नशे की लत में फंसने के बहुत कम संभावना रह जाती है। इस लिए हमारा प्रयास है कि युवा वर्ग को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए।

 रैली के बाद प्लाजा में स्नेहालय के बच्चों ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक नाटक भी पेश किया। इस मौके पर बीएसएफ के स्पेशल डीजी अरुण कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। साथ ही स्टेट लीगल सर्विसेज के मेंबर सेक्रेटरी महावीर सिंह भी रैली में मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें