शहर के सरकारी कॉलेजों में प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए आवेदन करने का सोमवार को आखिरी दिन है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून तक बढ़ा दी गई थी। करीब 7 हजार सीटों पर सभी कॉलेजों में दाखिला होना है। सभी सरकारी कॉलेजों के लिए इस बार ज्वाइंट प्रॉस्पेक्ट्स जारी किया गया है। ऑनलाइन प्रक्रिया की व्यवस्तता के कारण ही अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है।