धनास के सरकारी स्कूल के बच्चों ने एंटी क्रैकर रैली निकाली। इस रैली के दौरान स्कूली बच्चों ने ‘न जलाओ पटाखे, नहीं होगा प्रदूषण’, ‘दीप जलाओ खुशी मनाओ’ के नारे लगाए।
रैली से पहले बच्चों ने स्कूल की प्रार्थना सभा में शपथ ली कि वे पटाखे नहीं जलाएंगे। इसके अलावा 50 पौधे भी लगाए गए।
इस मौके पर एनएसएस प्रोग्राम अधिकारी रमेश कुमार, प्रिंसिपल हरमीत कौर ने स्कूली बच्चों को पटाखे जलाने से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में बताया। इसके साथ ही स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।