फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्गों संग मनाई दिवाली

Sat, 02 Nov 2013 11:19 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-10 स्थित डीएवी कालेज के नवसंकल्प ग्रुप ने शहर के सीनियर सिटीजन के साथ शुक्रवार को दिवाली सेलिब्रेट की। सेक्टर-15 स्थित ओल्ड एज होम के सीनियर सिटीजन को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर कालेज विद्यार्थियों ने डांस, म्यूजिक, मिमिक्री से सभी का दिल जीत लिया। अपने लिए हुए खास कार्यक्रम को देखकर कई बुजुर्ग भावुक हो गए।

नवसंकल्प ग्रुप के प्रेसिडेंट अमन मेंहदीरत्ता ने बताया कि कार्यक्रम का मकसद परिवार से अलग रहने वाले सीनियर सिटीजन को भी दिवाली की खुशी में शामिल करना था।

इस मौके पर नवसंकल्प की ओर से गरीब लोगों की मदद के लिए डोनेशन भी इकट्ठा किया। कालेज प्रिंसिपल डा. बीसी जोसन ने कहा कि युवाओं का यह प्रयास काफी सराहनीय है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें