फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में राजनाथ सिंह, सड़कों पर फोर्स...फिर भी हो गई स्नैचिंग

Wed, 31 Jan 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार सुबह से शाम तक शहर में रहे। सांसद किरण खेर सहित अन्य नेता, प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और पूरा प्रशासनिक अमला भी उनके साथ मौजूद रहा। इस दौरान यूटी पुलिस फोर्स के पुलिसकर्मियों के भारी संख्या में सड़कों पर मुस्तैद होने के दावे किए गए।
विज्ञापन


बावजूद इसके मोटरसाइकिल सवार झपटमार महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। बाइक सवार स्नैचर ने इस बार सेक्टर-37,डी निवासी महिला स्नेह लता को निशाना बनाया। वह अपने मकान नंबर-3110 के बाहर खड़ी थी। बाइक सवार झपटमार उनके पास पहुंचे और मौका पाकर सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। घबराहट के चलते स्नेह लता झपटमार की मोटरसाइकिल का अधूरा नंबर सीएच-----56---ही नोट कर सकीं। महिला ने शोर मचाया लेकिन कोई मददगार नहीं पहुंचा।  वारदात की सूचना पर थाना-39 के एसएचओ सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्नेह लता से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि झपटमार पल्सर पर सवार थे और हेलमेट पहना था। 

पहले दिन बुजुर्ग महिला से झपटी थी चेन 
सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को भी दो अज्ञात झपटमार सेक्टर-46 में घर के बाहर सैर कर रही शकुंतला के गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए थे। हैरत की बात यह है कि झपटमार बीते सप्ताह से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में तांडव कर रहे हैं। महिलाएं-युवतियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं लेकिन यूटी पुलिस हर बार बेबसी का राग अलापने के अलावा कुछ नहीं कर पाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें