फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू के छात्रों का एलान, मांगें पूरी करें अधिकारी वरना प्रदर्शन तेज होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू के छात्रों ने एलान कर दिया है कि पीयू प्रशासन उनकी मांगें पूरी करे अन्यथा बड़े प्रदर्शन को झेलने के लिए तैयार रहे। वहीं पीयू प्रशासन ने भी साफ कह दिया कि नौ जून तक लॉकडाउन चल रहा है, उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा। छात्रों का प्रदर्शन प्रशासनिक ब्लॉक पर शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान नारेबाजी की गई। बड़ी संख्या में पुलिस भी रही। इसका छात्रों ने विरोध किया। कहा कि एक शिक्षण संस्थान में पुलिस का क्या काम। पुलिस को वापस किया जाए।
विज्ञापन

एसएफएस व शोधार्थी पुस्तकालय खोलने की मांग कई दिनों से कर रहे हैं। इसके अलावा प्रयोगशाला खोलने को भी कह रहे हैं। कई दिनों से विद्यार्थियों को किताबें नहीं मिल पा रही हैं। साथ ही प्रयोग नहीं कर रहे हैं। कार्यकर्ता संदीप कुमार का कहना है कि तमाम विश्वविद्यालयों में शोध का कार्य तेजी से चल रहा है। शोध प्रभावित नहीं हो रहा है, लेकिन पीयू में शोध कार्य जानबूझकर प्रभावित किया जा रहा है। न छात्रों को पुस्तकें मिल रहीं और न ही प्रयोग हो पा रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी छात्र नहीं कर पा रहे हैं। कई दिनों से पुस्तकालय खोलने समेत सात मांगों के लिए प्रदर्शन चल रहा है, लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। इसी कारण प्रदर्शन अनिश्चितकालीन छात्रों ने शुरू कर दिया है।
छात्रों का कहना है कि पीयू के अधिकारियों ने कहा है कि 9 जून के बाद वह निर्णय लेंगे। वहीं छात्रों ने भी उन्हें कह दिया कि 9 जून हो या फिर अगली जून की तारीख, जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही शोधार्थियों को छात्रावासों में प्रवेश दिया जाए। उन्हें रोका नहीं जाना चाहिए। कोरोना काल में जो समय बीत गया उसे शोध से न जोड़ा जाए। प्रयोगशालाओं के तालों को जल्द खोला जाए। शोध का कार्य प्रयोग से जुड़ा है। छात्रों का कहना है कि दिन-रात वह प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों को उनकी बात सुननी होगी। छात्र अब आगामी रणनीति तैयार करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें