फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला से चढ़ूनी का एलान : पंजाब में पार्टी बनाकर लड़ेंगे विस चुनाव, हरियाणा पर करेंगे विचार

Fri, 26 Nov 2021 01:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अंबाला सिटी

सार

सर छोटू राम की जयंती पर आयोजित सम्मेलन में भरी हुंकार। किसानों की मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का किया आह्वान।
विज्ञापन
गुरनाम सिंह चढूनी - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि मिशन पंजाब-2022 के तहत वह पंजाब में पार्टी बनाकर चुनाव में उतरेंगे। सेक्टर-8 में आयोजित सम्मेलन के दौरान उन्होंने यह एलान किया। यह सम्मेलन संविधान दिवस और सर छोटू राम की जयंती के अवसर पर आयोजित हुआ।

विज्ञापन


भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि अभी वह मिशन पंजाब को लेकर चल रहे हैं। जब भविष्य में हरियाणा में चुनावों की बारी आएगी। तब वह इस पर भी विचार रखेंगे। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी केवल एलान किया है कि वह कृषि कानूनों को वापस ले रही है। 

लेकिन अभी एमएसपी गारंटी कानून, किसानों पर दर्ज किए गए केस को वापस लेने और जिन किसानों की आंदोलन के दौरान मृत्यु हुई है उन्हें मुआवजा देने संबंधी मांग लंबित है। जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक उनका प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी पहले जैसे ही भागीदारी निभाते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन

 
 इससे पहले देश बचाओ संविधान बचाओ, किसान मजदूर बचाओ सम्मेलन में किसान मजदूर नेता कांता आलड़िया और विधायक सोमवीर सांगवान ने उनका स्वागत किया। वहीं गुरनाम सिंह चढूनी के अंबाला पहुंचने पर किसानों में उत्साह दिखा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने ट्रैक्टर चलाकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे चढूनी का ढोल बजाकर स्वागत किया और समर्थन में नारे लगाए। 

कार्यक्रम में सभी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर व सर छोटू राम के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। उसके बाद आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। करीब चार घंटे तक चले कार्यक्रम में नेताओं ने विचार रखते हुए किसानों को साथ चलने और आंदोलन को आगे भी जारी रखने का संदेश दिया। 

आज शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर रवाना होंगे किसान
संयुक्त किसान मोर्चा के एलान के बाद शुक्रवार की सुबह 9 बजे किसान दिल्ली की ओर रवाना होंगे। भाकियू के जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह और ब्लॉक वन के प्रधान सुखविंद्र सिंह ने वीडियो के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा किसानों को शंभू बॉर्डर पर पहुंचने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि दिल्ली रवाना होने के लिए हजारों की संख्या में किसान पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें